'आप' व बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी MCD उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया एलान

'आप' व बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी 12 वार्डों में होने वाले एमसीडी उप-चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। सूची में मुकेश (मुंडका), सरिता कुमारी (शालीमार बाग-बी), अजय कुमार जैन (चांदनी चौक), कुंवर शहज़ाद अहमद (चांदनी महल), शिखा कपूर (ग्रेटर कैलाश), विक्रम (दक्षिण पुरी) और विनय शंकर दुबे (विनोद नगर) को टिकट मिला है।