inshorts

आप गाएं, हमें दिक्कत नहीं मगर हम नहीं गाएंगे: वंदे मातरम को लेकर NC सांसद मेहदी

नैशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने वंदे मातरम को लेकर लोकसभा में प्रतिक्रिया दी है। मेहदी ने कहा, "आप गाएं हम एहतिराम (सम्मान) करेंगे और खड़े हो जाएंगे...नैशनल सॉन्ग है इसमें कोई दोराय नहीं है...लेकिन आप ये चाहें हम भी गाएं मुमकिन ही नहीं है और ये हो ही नहीं सकता...हम पर थोपिए मत।"