'आप-दा' GONE, अब अवसर ON: दिल्ली चुनाव के नतीजे पर जीतन राम मांझी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है, "आप-दा GONE और अब अवसर ON।" मांझी ने बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, "यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के विकास नीति पर दिल्ली की जनता के विश्वास की जीत है।"