'आप बड़े स्टार हैं या कटरीना'? पत्नी से तुलना के सवाल पर विक्की कौशल ने दिया जवाब
'टू मच विथ काजोल ऐंड ट्विंकल' शो पर ऐक्टर विक्की कौशल ने उनकी व उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ के बीच तुलना पर जवाब दिया है। उन्होंने 'आप बड़े स्टार हैं या कटरीना?' के सवाल पर कहा, "कटरीना सुपरस्टार हैं। वह बड़ी स्टार हैं और हमेशा रहेंगी।" विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी।