'आवारापन 2' से कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, मैनेजर ने किया खबरों का खंडन
सिंगर अरिजीत सिंह के मैनेजर ने 'ये आवारापन' गाने से उनकी प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की खबरों का खंडन किया है। उनके मैनेजर ने कहा, "वह केवल उन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रहे हैं...जो संन्यास की घोषणा करने से पहले के थे।" उन्होंने कहा, "अरिजीत प्लेबैक सिंगिंग में वापसी नहीं कर रहे। ये उनके पहले से किए गए कमिटमेंट्स हैं।"