ऐक्टर बॉबी देओल ने बताया है कि 'आश्रम' वेब सीरीज़ में वह अपने रोल के बारे में अपने परिवार को बताने से झिझक रहे थे। उन्होंने कहा, "यह सब्जेक्ट ऐसा था कि मैं अपने माता-पिता और भाई को बताता...तो वह सवाल करते।" बॉबी ने कहा, "मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि अपने दिल की सुनो, मैं तुम्हारे साथ हूं।"