'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद की जांच के लिए मुंबई पहुंची असम पुलिस

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता के सेक्स पर की गई भद्दी टिप्पणी के बाद हुए विवाद की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची। इससे पहले गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने भद्दी टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी समेत अन्य पर केस दर्ज किया था।