'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच 'द रिबेल किड' के नाम से जानी जाने वालीं इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया है। गौरतलब है कि शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया द्वारा किए गए आपत्तिजनक जोक के बाद हुए विवाद के मामले में दर्ज एफआईआर में मखीजा का नाम भी शामिल है।