'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच BJP नेता के विरोध के बाद रद्द हुआ बस्सी का लखनऊ शो

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। बस्सी के शो पर विरोध जताते हुए यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने डीजीपी को पत्र लिखकर इसे रद्द करने की मांग की थी जिसके बाद शो रद्द कर दिया गया।