inshorts

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच समय रैना के दिल्ली के शो किए गए रद्द

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बीच दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 21 व 23 मार्च को होने वाले कॉमेडियन समय रैना के शो 'अनफिल्टर्ड' को रद्द कर दिया गया है। 'बुक माय शो' ने लोगों को शो के रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा, "असुविधा के लिए खेद है, हमने राशि के रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।"