'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरी बार भेजा समन
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरी बार समन भेजा है। रैना को 17-मार्च को साइबर सेल के सामने पेश होना था लेकिन वह अपने कॉमेडी टूर के कारण पेश नहीं हो सके। रैना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया था जिसे साइबर सेल ने खारिज कर दिया।