'इक्कीस' देख रो पड़े शहीद अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश, अगस्त्य से बोले- आप मेरे लिए अरुण रहेंगे
परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग के दौरान उनके भाई मुकेश खेत्रपाल भावुक होकर रो पड़े। फिल्म में अभिनेता अगस्त्य की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की और उनसे कहा, "आप जो भी हैं (लेकिन मेरे लिए) ज़िंदगीभर अरुण ही रहेंगे। कोई आपसे यह छीन नहीं सकता। बहुत बढ़िया।"