'इश्क' की शूटिंग के दौरान मुझपर बंदर ने कर दिया था हमला, अजय देवगन ने बचाई जान: आमिर

ऐक्टर आमिर खान ने बताया है कि फिल्म 'इश्क' के दौरान फिल्म का हिस्सा रहे बंदर ने उनपर हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि एक सीन के शूट करने के दौरान वह बंदर पर पानी छिड़क कर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान बंदर ने उनपर हमला कर दिया था तब अजय देवगन ने उनकी जान बचाई थी।