ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आगामी फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डांस सीक्वेंस शूट करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, हादसे के तुरंत बाद नासिक (महाराष्ट्र) में चल रही शूटिंग रोक दी गई और डॉक्टरों ने श्रद्धा को आराम की सलाह दी है।