ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने महाराष्ट्र के क्लिनिक में 25-वर्षीय महिला रिसेप्शनिस्ट को एक शख्स द्वारा बेरहमी से पीटे जाने को लेकर नाराज़गी जताते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "इस आदमी को जेल में होना चाहिए। कितनी शर्म की बात है और हमें भी शर्म आती है कि हम इस तरह के व्यवहार को कई बार अनदेखा कर देते हैं।"