अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुनीता को 'घर की जान' बताते हुए कहा, "सुनीता एक बच्ची जैसी है...उसकी बातें कभी गलत नहीं होतीं, बस वह ऐसी बातें कह देती है जो उसे नहीं कहनी चाहिए।" गोविंदा ने आगे कहा, "उसने बहुत सारी गलतियां की हैं…उसे कई बार माफ किया है।"