एआर रहमान की बेटी ने विवाद के बीच भगवद गीता और कुरान से जुड़े पोस्ट किए साझा
म्यूज़िक कंपोज़र एआर रहमान की टिप्पणी पर उनकी बेटी रहीमा रहमान ने अपने पिता का सपोर्ट किया है। रहीमा ने धार्मिक कट्टरता पर सवाल उठाते हुए भगवद गीता और कुरान से जुड़े पोस्ट किए हैं। पोस्ट में लिखा है कि गीता और कुरान लाइब्रेरी में कभी नहीं लड़ते बल्कि उनके नाम पर वो लड़ते हैं जो कभी लाइब्रेरी नहीं गए।