'एक अजनबी फॉलो करने लगा था', प्रियंका चोपड़ा ने बताई बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने की वजह
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एक बार अजनबी शख्स उनकी बेटी मालती को फॉलो और रिकॉर्ड करने लगा था। बकौल प्रियंका, जितने कम लोग उनकी बेटी को पहचानेंगे उतना अच्छा है। उन्होंने कहा, "मालती बड़ी हो रही है...लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं। मैं नहीं चाहती वह इससे डरे...क्योंकि दुनिया में अच्छे लोग भी हैं...लेकिन सेफ्टी ज़रूरी है।"