'एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा', Gen-Z के ट्रेंड में रंगे अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को BJP पर हमला बोलने के लिए नई पीढ़ी का ट्रेंड अपनाया और Gen-Z के प्रोटेस्ट में लग रहे नारों को बदलकर बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल किया। अखिलेश ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा।" उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।