'एक निवाला खाया फिर गिर गए'; सतीश शाह के मैनेजर ने बताया लंच के वक्त बेसुध हो गए थे ऐक्टर
दिवंगत ऐक्टर सतीश शाह के मैनेजर रमेश कडतला ने बताया है कि सतीश शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लंच करते समय गिरकर बेसुध हो गए थे। मैनेजर ने ANI को बताया, "वह एक निवाला खाने के बाद गिर पड़े। आधे घंटे बाद ऐम्बुलेंस आई और जब हम हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"