'एक राष्ट्र-एक चुनाव' की इतनी जल्दी है तो सरकार भंग कर दोबारा चुनाव करा लें PM मोदी: अखिलेश

सपा अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा, "अगर बीजेपी को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के लिए इतनी जल्दी है तो प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) अपनी सरकार और पूरे देश की सरकारें भंग कर दें और दोबारा चुनाव करा लें।" अखिलेश ने कहा, "वो जनता को उलझना चाहते हैं। यह लोग खोदने वाले लोग हैं, हम खोजने वाले लोग हैं।"