ऐक्ट्रेस चारू असोपा ने 'आर्थिक संकट' के बीच बीकानेर में खरीदा 2 मंज़िला विला

ऐक्ट्रेस चारू असोपा ने बीकानेर (राजस्थान) में 2-मंज़िला विला खरीदा है जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, “जब आप दुनिया के मामलों से बाहर निकल जाते हैं तो कोई आपके बारे में कुछ भी कहे या सोचे, कोई फर्क नहीं पड़ता...।" दरअसल, उन्होंने कुछ दिन पहले 'आर्थिक संकट' का हवाला देकर मुंबई छोड़ा था।