'ऐनिमल' को पछाड़ 'छावा' बनी तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

ऐक्टर विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' ने रिलीज़ के पांचवें हफ्ते या 31वें दिन तक ₹22 करोड़ कमाते हुए हिंदी में कुल ₹562.38 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'छावा' 'ऐनिमल' को पछाड़कर भारत में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। गौरतलब है कि 'ऐनिमल' ने भारत में ₹553.87 का कलेक्शन किया था।