'ऐनिमल' के रणबीर कपूर जैसा है मेरा बेटा, मेरे लिए कुछ भी कर सकता है: अल्लू अर्जुन

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा है, "मेरा बेटा फिल्म 'ऐनिमल' के रणबीर कपूर के किरदार की तरह है।" उन्होंने कहा, "वह मेरे लिए कुछ भी कर सकता है लेकिन अगर उसकी मां के साथ कुछ गलत होता है तो वह मुझे नहीं छोड़ेगा।" अल्लू ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे वह बहुत पसंद हैं, वह बहुत अच्छे हैं।"