'ऐसी महिलाएं ₹100 में उपलब्ध...' टिप्पणी पर महिला किसान ने कंगना को माफी देने से किया इनकार

ऐक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत ने 2020 के एक ट्वीट में 82-वर्षीय महिला किसान महिंदर कौर को शाहीन बाग की ऐक्टिविस्ट बिलकिस बानो बताने को लेकर माफी मांगी है जिसपर कौर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "केस जारी रहेगा। उन्हें माफ नहीं करूंगी।" दरअसल, कंगना ने कौर की तस्वीर शेयर कर लिखा था, "ऐसी महिलाएं ₹100 में...विरोध के लिए उपलब्ध हैं।"

Load More