'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सेना को और मौका मिलता तो वह POK पर कब्ज़ा कर लेती: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सैनिकों को परिस्थितियों से निपटने और बहादुरी के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें (भारतीय सेना) और मौका मिलता तो शायद वे पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) पर भी नियंत्रण कर लेते।" उन्होंने पूछा कि पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादी अबतक क्यों फरार हैं।