'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अपने रुख पर खेद नहीं, हमेशा पार्टी लाइन पर ही रहा: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी नेतृत्व से नाराज़गी की चर्चाओं के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अपने रुख का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि संसद में पार्टी के घोषित रुख का उन्होंने कभी उल्लंघन नहीं किया और सैद्धांतिक रूप से उनकी एकमात्र सार्वजनिक असहमति 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर थी। बकौल थरूर, मतभेद संगठन में सुलझने चाहिए, मीडिया में नहीं।