'ऑफिस मीटिंग' में फेस पैक लगाकर शामिल हुई GenZ एम्पलॉई, CEO का रिऐक्शन हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक सॉफ्टवेयर कंपनी की ऑनलाइन मीटिंग का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक जेनजी महिला कर्मचारी नीम फेस पैक लगाकर मीटिंग में बैठी दिख रही है। इस पर कंपनी के सीईओ ने बेहद कूल अंदाज़ में पूछा, "यह कौन-सा मास्क लगा रखा है?" वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने बताया कि यह एक प्रैंक था।