फिल्म 'ओ रोमियो' से ऐक्टर शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसमें वह खून से लथपथ दिख रहे हैं। शाहिद ने 'X' पर यह पोस्टर शेयर कर बताया कि इसका ट्रेलर 10 जनवरी को जारी होगा और यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी हैं।