'ओमर्टा' की शूटिंग ज़िंदगी का अब तक का सबसे टॉर्चर करने वाला समय रहा: राजकुमार राव

ऐक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म 'ओमर्टा' की शूटिंग को लेकर कहा है, "फिल्म के लिए की गई 2 महीने की शूटिंग मेरी ज़िंदगी का आज तक सबसे टॉर्चर करने वाला समय रहा है।" उन्होंने कहा, "मैं उस किरदार से निकलने के लिए छटपटा रहा था क्योंकि मैं परेशान होने लगा था।"