inshorts

'औकात है तो पैसा दान कर दो' SKY से कहते AAP नेता का BJP ने शेयर किया वीडियो, कही यह बात

बीजेपी के प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने एशिया कप में भारत की जीत के बाद 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज का वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं, "सूर्यकुमार यादव अगर तुम्हारी औकात है...तो जो पैसा कमाया है उसे दे दो शहीदों की विधवाओं को।" शहज़ाद ने लिखा, "SKY (सूर्यकुमार) ने अपनी फीस सशस्त्र बलों को समर्पित कर दी है।"