फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के लुक की तुलना लोग फिल्म ‘F1’ में नज़र आए ब्रैड पिट से कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं ड्रेस, ग्रे हेयर और शेड्स सब ब्रैड के लुक से मिल रहा है। एक X यूज़र ने कहा, "कॉपी पेस्ट हो गया।" अन्य ने कहा, "मुझे लगता है यह जानबूझकर किया गया।"