'कोई बैन नहीं है, हम कोर्ट थोड़े हैं...' रणवीर सिंह मामले पर FWICE की सफाई
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज़ (FWICE) ने अभिनेता रणवीर सिंह पर लगाए प्रतिबंध पर सफाई दी है। FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने कहा, "यह कोई बैन नहीं है। हम कोर्ट नहीं हैं...हमने सिर्फ असहयोग का नोटिस जारी किया है।" बकौल पंडित, ऐक्टर के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने पर मेकर्स दबाव में आकर 'आत्महत्या' कर सकते हैं।