'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अमेरिका से लौटेंगे भारत, शिक्षा मंत्री के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को अमेरिका से भारत लौटेंगे। उन्होंने कहा कि वह जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। CBSE OSM विवाद और NEET पेपर लीक को लेकर कई विपक्षी नेता प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।