'कंगुवा' के 43 वर्षीय फिल्म एडिटर निषाद यूसुफ अपने घर में मिले मृत
फिल्म एडिटर निषाद यूसुफ बुधवार को कोच्चि (केरल) स्थित अपने घर में मृत मिले और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिल्म एम्पलॉइज़ फेडरेशन ऑफ केरल (एफईएफकेए) ने 43 वर्षीय यूसुफ की मौत की पुष्टि की और कहा कि यह मलयालम सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। यूसुफ अभिनेता बॉबी देओल की आगामी फिल्म 'कंगुवा' के एडिटर थे।