ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने बताया है कि एक समय पर फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करने से डरते थे और उन्हें मना कर देते थे। उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर्स कहते थे, "समझ जा यार, कौन पंगा लेगा?" गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय को ऐक्टर सलमान खान के साथ हुए उनके विवाद के बाद काम मिलना बंद हो गया था।