मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरितो ने रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उनके पास साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां हैं। 2021 में उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग में पेशेवर करियर शुरू किया। उन्होंने एजुकेटर और क्राइसिस को-रिस्पॉन्डर के रूप में घरेलू हिंसा और बाल शोषण से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की।