'क्योंकि सास...' की इस ऐक्ट्रेस ने अपने ही पति से की थी दो बार शादी, फिर भी नहीं चल पाया रिश्ता

धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'सविता विरानी' का किरदार निभाने वालीं अपरा मेहता ने ऐक्टर दर्शन जरीवाला से दो बार शादी की थी। उन्होंने 1980 में पहली बार शादी की थी और 1981 में परिवार की इच्छा पर दूसरी बार विवाह किया। 2004 में दोनों ने अलग रहने का फैसला किया था लेकिन कभी तलाक नहीं लिया।