'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स की ऐंट्री वाला प्रोमो हुआ वायरल

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नज़र आएंगे। शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें 'तुलसी' की बिल गेट्स से ऑनलाइन बातचीत दिखाई गई है जो अब वायरल हो रही है। शो के प्रोमो में बिल गेट्स 'तुलसी' को नमस्ते कहकर अभिवादन करते व जय श्री कृष्णा कहते दिखे।

Load More