वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान 'नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) बहन को सार्वजनिक रूप से चूमते हैं' पर विवाद छिड़ने के बाद एमपी के मंत्री विजय शाह ने उनका समर्थन किया है। विधायक कंचन तनवे की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा, "वह मेरी सगी बहन है...तो क्या मैं उसे सार्वजनिक रूप से चूमूंगा? भारतीय संस्कृति...यह नहीं सिखाती।"