उर्फी जावेद ने हाल ही में लिप फिलर्स हटवाए हैं जिसके चलते उनके होंठ काफी सूज गए थे। लिप फिलर एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है जिसमें हयालुरोनिक ऐसिड जैसे पदार्थ को होंठ में इंजेक्ट किया जाता है ताकि वे मोटे, भरे हुए और आकर्षक दिखें। होंठों में असमानता, अत्यधिक सूजन/कठोरता या नैचुरल लुक न आने पर लोग लिप फिलर्स हटवाते हैं।