'क्या हैसियत और जाति देखकर गोली-बुलडोज़र चलते हैं?' पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने पूछा सवाल
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने पुलिस की कार्रवाई-एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। X पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या गोली चलाने और बुलडोज़र से घर गिराने का फैसला जाति और हैसियत देखकर होता है। उन्होंने कहा कि अपराध पर लगाम एनकाउंटर से नहीं बल्कि अपराधियों को समय पर सज़ा मिलने की गारंटी से लगेगी।