'कुली' के ट्रेलर लॉन्च में अभिनेता आमिर खान ने सुपरस्टार रजनीकांत के पैर छुए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है।
ट्रेलर लॉन्च में चेन्नई में हुआ था व आमिर इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और
इसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन भी हैं।