'काली मां' बनने को लेकर इंफ्लुएंसर पायल मलिक ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, मंदिर में धोए बर्तन

इंफ्लुएंसर पायल मलिक ने 'काली माता' के लुक में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसको लेकर विवाद बढ़ने पर उन्होंने पटियाला के काली मंदिर में जाकर हाथ जोड़कर माफी मांगी है। वहीं, सज़ा के तौर पर उन्होंने मंदिर में बर्तन धोए। पायल ने सफाई देते हुए कहा, "मेरी बेटी काली भक्त है, मैंने उसके लिए वो लुक क्रिएट किया था।"