inshorts

अनन्या पांडे स्टारर 'कॉल मी बे सीज़न 2' की रिलीज़ तारीख का हुआ एलान

एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने अनन्या पांडे स्टारर 'कॉल मी बे' के दूसरे सीज़न के रिलीज़ का एलान किया है और यह 17 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध कराई जाएगी। पहले सीज़न की तरह ही करण जौहर और अदार पूनावाला बतौर निर्माता दूसरे सीज़न से जुड़े हैं। वहीं, अभिनेत्री श्रुति हासन भी महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आ सकती हैं।