'कृष का गाना सुनेगा...दिल ना दिया' गाने पर गणतंत्र दिवस रिहर्सल में कदमताल करते दिखे जवान
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी के लिए गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल करते जवानों का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में जवान वायरल ट्रेंड 'कृष का गाना सुनेगा, दिल ना दिया...बोलो न बोलो क्या किया...ले बेटा' गाते हुए कदमताल करते दिखे। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने जवानों की सकारात्मक ऊर्जा व उत्साह की तारीफ की है।