दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राज्य में प्रदूषण का स्तर बढ़ने को लेकर पंजाब में 'आप' सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि हवा की गुणवत्ता इसलिए बिगड़ रही है क्योंकि पंजाब सरकार किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है। बकौल सिरसा, दिवाली की रात पराली जलाने की घटनाएं सबसे ज़्यादा हुईं।