'किसके बाप के अंदर ताकत है कि...' शूटिंग सेट पर लेट पहुंचने की बात सुनकर भड़के गोविंदा

'टू मच विद काजोल ऐंड ट्विंकल' शो में शूटिंग के दौरान सेट पर लेट पहुंचने से जुड़े सवाल पर गोविंदा ने कहा कि उन्हें डिफेम किया गया है। उन्होंने कहा, "किसके बाप में इतनी ताकत है कि 5 शिफ्ट करे और समय से सेट पर आए। इतनी ज़्यादा शूटिंग कैसे संभव है? लोग एक पिक्चर में ही थक जाते हैं।"