अभिनेता शाहिद कपूर ने बताया है कि उन्हें फिल्म 'कबीर सिंह' से पहले कमतर महसूस कराया गया था। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसी स्थिति में डाला गया...जहां मैं एक स्टार, एक कलाकार और एक व्यक्ति के तौर पर कमतर महसूस करने लगा।" 'कबीर सिंह' से पहले शाहिद ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ 'पद्मावत' में काम किया था।