'कयामत से कयामत तक' की सफलता के बाद 400 फिल्मों के ऑफर मिले थे: आमिर खान
ऐक्टर आमिर खान ने बताया है कि फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की सफलता के बाद उन्हें 300-400 फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे। उन्होंने कहा, "कई जगहों से निर्माता मुझसे मिलने आ रहे थे।" आमिर ने कहा, "उस समय अभिनेता एकसाथ 30 से 50 फिल्मों में काम करते थे...इसे देखते हुए मैंने एकसाथ 9-10 फिल्में साइन कर ली थीं।"